जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया धान क्रय केंद्र की क्रियाशीलता के संबंध में बैठक का आयोजन:

Listen to this article

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया धान क्रय केंद्र की क्रियाशीलता के संबंध में बैठक का आयोजन:

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

जिलाधिकारी ने समस्त क्रय केन्द्रों में सम्बन्धित को उपस्थित रहने के दिये कड़े निर्देश:

किसानों को न हो किसी भी प्रकार की असुविधा:

उन्नाव।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को धान क्रय केंद्र की क्रियाशीलता के संबंध में बैठक की गयी।
बैठक में धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों द्वारा क्रय केन्द्रों की भौतिक रूप से क्रियाशीलता की ओ0के0 रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। नोडल अधिकारियों के साथ-साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी व सभी जिला स्तरीय अधिकारी/जिला प्रबन्धक, क्रय एजेन्सी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। जनपद में धान खरीद दिनांक 01.11.2021 से प्रारम्भ हो रही है। धान का समर्थन मूल्य रू0 1940/-प्रति कु0 है। धान क्रय केन्द्र प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक क्रियाशील रहेेंगे।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा नोडल अधिकारी निरन्तर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते रहें और रिपोर्ट प्रेषित करें। ध्यान रखें कि किसानों को क्रय केन्द्रों पर कोई असुविधा न हो। समस्त उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में धान क्रय से सम्बन्धित एक धान क्रय कन्ट्रोल रूम स्थापित कर लें। इन धान क्रय कन्ट्रोल रूम पर केन्द्रवार कार्मिकों की ड्यूटी लगा दें। कन्ट्रोल रूम कार्मिक केन्द्रवार रजिस्टर बनायेंगे तथा धान क्रय केन्द्र पर निर्धारित तिथि में टोकन प्राप्त करने वाले कृषक से दो दिवस पूर्व वार्ता कर लेंगे कि कृषक निर्धारित तिथि पर धान विक्रय हेतु केन्द्र पर लाने में सक्षम हैं अथवा नहीं। अग्रेतर कन्ट्रोल रूम कार्मिक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जिन कृषकों की तौल केन्द्र पर हो चुकी है क्या उनको धान विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नही हुई है। क्रय एजेन्सियों और क्रय केन्द्र सुनिश्चित करें कि कृषकों को समयबद्ध धान क्रय योजना का लाभ मिले।
बैठक में नवागत अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।