भाजयुमो ने किया मण्डल कार्यसमिति बैठक व युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Listen to this article

भाजयुमो ने किया मण्डल कार्यसमिति बैठक व युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बांगरमऊ।

रिपोर्ट -आरपीएस समाचार प्रमुख संवाददाता गिरीश त्रिपाठी

आज गुरुवार को बांगरमऊ विधान सभा के फतेहपुर चौरासी मण्डल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल कार्यसमिति बैठक एवं युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम के जिला संयोजक कुश सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उत्कर्ष तिवारी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह उन्नाव की साहित्यिक नगरी उन युवाओं की नगरी है जिन्होहें कलम चलाने के साथ साथ आजादी के समय में अंग्रेजी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भी किया था। आज हम सभी युवाओं को भी उसी प्रकार मिलकर उसी जज्बे के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने की आवश्यकता है। और यह तभी सम्भव जब केन्द्र व राज्य दोनो में निरंतर भाजपा सरकार रहे अतः सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर भाजपा सरकार की नीतियों को हर गांव गांव में पहुंचाने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुश सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी की रीढ़ हैं हम सभी को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि हम सभी भारत की इस मिट्टी में पैदा हुए जहां श्री राम जी के चरण पड़े थे और श्री राम जी के भव्य मंदिर बनवाने का कार्य केवल भाजपा सरकार में सम्भव है अतः हम सभी युवाओं को मिलकर आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने हेतु भाजपा की नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है ।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा व मंडल अध्यक्ष बांगरमाऊ द्वितीय आशुतोष सिंह मंडल अध्यक्ष फ़तेहपुर चौरासी शैलेंद्र सिंह कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ अन्य कई क्षेत्रीय बुद्धिजीवी भी उपस्थित रहे जिन्होंने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भारी बहुतमत से भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।