महिलाओं के अधिकारों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Listen to this article

महिलाओं के अधिकारों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

उन्नाव।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री हरवीर सिंह, माननीय जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव एवं एन०सी०डब्लू० व जिला समाज कल्याण के सहयोग से आज विकास खंड नवाबगंज मुख्यालय सभागार तहसील हसनगंज उन्नाव में महिला सशक्तिकरण के लिए एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव महोदय श्री रघुवंश मणि सिंह ने विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को समान वेतन का अधिकार, घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं के संरक्षण के अधिकार,महिलाओं के प्रति क्रूरता, दहेज हत्या, मुफ्त कानूनी मदद के लिए अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार,पोस्को एक्ट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कोविड-19 के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं साथ ही कोविड-19 आपदा के सम्बन्ध में केन्द्रीय व राज्य सरकार तथा उच्च न्यायालय द्वारा पारित दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आमजन से अपील की गयी एवं आमजन से सुरक्षा की दृष्टि से मुंह पर मास्क लगाने के एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं हाथ बार बार धोने की अपील की गई, सेनेटाइजेशन व कोविड-19 गाइडलाइन पालन करने के लिए जानकारी प्रदान कीद्य सचिव महोदय ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसम्बर 2021 के बारे में जानकारी प्रदान की। सचिव महोदय द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर महिलाओ उनके अधिकारों के प्रति को जागरूक करने को कहा गया।
कार्यक्रम में शिविर में रिसोर्स पर्सन एवं नामिका अधिवक्ता श्री अमित रावत ने संविधान में महिलाओं को प्रदान किए मूल अधिकारों, महिलाओं को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायताओं के बारे में, मध्यस्थता एवं प्री-लिटीगेशन द्वारा सुलह समझौते से अपने वाद निपटाने हेतु विस्तृत जानकारी दी।
समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीति ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शासन द्वारा महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं जैसे, मिशन शक्ति,बेटी बचाओं बेटी पढाओं, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेण्टर योजना, कन्या सुमंगला योजना, 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षिकाओं के अतिरिक्त आम जन महिलाओं ने भी हिस्सा लिया तथा श्री अमित कुमार रावत नामिका अधिवक्ता, श्री रवि प्रताप सिंह, श्री अनुज सिंह, श्रीमती सरिता राठौर समाज कल्याण विभाग व श्रीमती लक्ष्मी समाज कल्याण विभाग, अमित गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव उपस्थित रहें। कार्यालय प्रभारी मनोज ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त जनपद में समस्त तहसीलों पर विधिक सेवाध्सहायता गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु पैनल अधिवक्ता, पराविधिक स्वयंसेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर पम्फ्लेट्स बांटे गये तथा विधिक अधिकारों की जानकारी दी। कल 27 अक्टूर 2021 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर विधिक सेवा एवं साक्षरता कार्यक्रम सम्पन्न किये जायेगे।