सोमवार को जिला कारागार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण

Listen to this article

सोमवार को जिला कारागार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण

उन्नाव।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्य योजना माह अक्टूबर वर्ष 2021-22 के निर्देशानुसार एवं श्री हरवीर सिंह, माननीय जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के निर्देशन में देश के 75 वें“आजादी का अमृत महोत्सव” के आज सोमवार को जिला कारागार, उन्नाव में सचिव श्री रघुवंशमणि सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। सचिव महोदय द्वारा जेल विजिट के दौरान जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष व महिला बंदियों को सचिव महोदय द्वारा उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जेल बंदियों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक कानूनी से अवगत कराया गया एवं कोविड-19 के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं मास्क लगाने,सेनेटाइजेशन व कोविड-19 गाइडलाइन पालन करने के लिए जानकारी प्रदान की। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को जेल प्रशासन से मुहैया होने वाली सुविधाओं के भी सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयंसेवकों के एक समूह तहसील सदर में घर- घर जाकर करके लोगों को देश के 75 वें “आजादी के अमृत महोत्सव” और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में जानकारियां दी गयीद्य इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त तहसीलों में गांवों में घर-घर जाकर पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा नागरिकों एवं ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए विधिक सेवा/सहायता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-11.12.2021 के बारे ने जानकारी प्रदान की गयी तथा विधिक सेवा/सहायता गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु पर पम्फ्लेट्स बांटे गये एवं चस्पा किये गये।

विज्ञापन बॉक्स