जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ धान खरीद से सम्बन्धित बैठक का आयोजनः

Listen to this article

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ धान खरीद से सम्बन्धित बैठक का आयोजनः

   

रिपोर्ट -आरपीएस समाचार प्रमुख संवाददाता गिरीश त्रिपाठी

उन्नाव

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनपद में हो रही धान खरीद की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षोपरान्त पाया गया कि जनपद में धान क्रय लक्ष्य 20,000.00 मी0टन के सापेक्ष दिनांक 08 दिसम्बर 2020 तक 10452.84 मी0टन की खरीद 2447 कृषकों से की गयी है एवं धान खरीद के सापेक्ष सम्बन्धित मिलों को 6866.93 मी0टन धान का सम्प्रदान सम्बन्धित मिलों को किया गया है। अब तक कुल 203.00 मी0टन सी0एम0आर0 का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम डिपो उन्नाव में किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उन्नाव एवं समस्त जिला प्रबन्धक, क्रय एजेन्सी जनपद उन्नाव को निर्देश दिये गये हैं कि समस्त क्रय केन्द्रों पर बोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए क्रय किये जा रहे धान को क्रय केन्द्रों पर भण्डारित करने के बजाय तत्काल सम्बद्ध चावल मिलों में शत् प्रतिशत सम्प्रदान कराकर, मिलों से प्राप्त सी0एम0आर0 का शीघ्रता से उतार भारतीय खाद्य निगम डिपो में कराना सुनिश्चित करें। ताकि क्रय केन्द्रों पर स्थान के अभाव में जनपद की धान खरीद प्रभावित न हो एवं शीघ्रातिशीघ्र क्रय लक्ष्य की पूर्ति की जा सके।