राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 21 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु रू0 19 करोड़ 13 लाख 89 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

Listen to this article

राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 21 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु रू0 19 करोड़ 13 लाख 89 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

 

रिपोर्ट -आरपीएस समाचार प्रमुख संवाददाता गिरीश त्रिपाठी

लखनऊ
उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 21 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु रू0 19 करोड़ 13 लाख 89 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-10 द्वारा जारी किया गया है।
इन 21 कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 16 एवं सेतु निगम के 05 कार्य सम्मिलित हैं। जनपद पीलीभीत में 04, उन्नाव, सुल्तानपुर व जालौन में 03-03, प्रतापगढ़ व अलीगढ़ में 02-02 तथा रायबरेली, हापुड़, जौनपुर व वाराणसी में 01-01 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

विज्ञापन बॉक्स