सोमवार,02 नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग 

Listen to this article

सोमवार,02 नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग

इण्डिया के लिए कार्तिक पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: द्वितीया – 25:13 तक  सूर्योदय: 06:34 सूर्यास्त: 17:35 नक्षत्र: कृत्तिका – 23:50 तक योग: वरीयान् – 30:04 तक सूर्य राशि: तुला चन्द्र राशि: वृषभ
अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:26 – 13:10 14:37 – 15:20 वर्ज्य: 10:24 – 12:11 राहुकाल: 08:00 – 09:21 गुलिक काल: 13:26 – 14:48 यमगण्ड: 10:43 – 12:04 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:43 – 12:26 अमृत काल: 21:09 – 22:56 सूर्य नक्षत्र: स्वाती द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आश्विन – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: तैतिल – 12:03 तक द्वितीय करण: गर – 25:13 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष -आज मित्रों के साथ मनोरंजन का आनंद दोगुना हो सकता है। किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग कम से कम करें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ– आज व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। पिता या बड़ों से लाभ की उम्मीद है।

मिथुन – आज संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में लाभ मिलेगा। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम रहेगा। सायंकाल में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता हो सकती है।

कर्क – आज विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। वस्त्राभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी रुचि रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद रहेगा। व्यवसाय अनुकूल रहेगा

सिंह – आज आर्थिक रूप से लाभ मिलने से आर्थिक कष्ट दूर होगा। व्यावसायिक लाभ होगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। अपना धन सम्हाल कर रखें। चोरी जा सकता है।

कन्या-आज धन खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत समझे । व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रह सकता। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी।

तुला– आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। परिवार में तकरार न हो इस बात का ध्यान रखने की आवश्कता समझे।

वृश्चिक – आज आकस्मिक प्रवास का अच्छा योग है। खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे। लेखन या साहित्यिक विषयों में रुचि रहेगी।

धनु -आज मित्रों से लाभ मिलेगा विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर प्रवास हो सकता है।

मकर – आज आपके लिए दिन लाभदायी है।आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

कुंभ– आज कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। ईश्वर की आराधना आपके लिए हितकर होगी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन – आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकते। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं का निवारण होगा।

विज्ञापन बॉक्स