
प्रदेश कायस्थ संघ के सचिव पुष्पेंद्र श्रीवास्तव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना के अधिकार विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है उनके नियुक्ति पर कायस्थ संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है
प्रदेश कायस्थ संघ के सचिव पुष्पेंद्र श्रीवास्तव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना के अधिकार विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है उनके नियुक्ति पर कायस्थ संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है

गिरीश त्रिपाठी
प्रदेश कायस्थ संघ के संगठन सचिव पुष्पेंद्र श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश सूचना के अधिकार विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति पर कायस्थ संघ उत्तर प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को धन्यवाद प्रेषित किया है। पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की और बिना किसी पारिवारिक राजनैतिक पृष्ठभूमि के एक जमीनी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई, विगत लगभग 20 वर्षों से पार्टी द्वारा किये गए सभी आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।उत्तर प्रदेश के समस्त कायस्थ परिवार की तरफ से कायस्थ संघ नें धन्यवाद व बधाई दी है।
श्री पुष्पेंद्र के उक्त पद ग्रहण करने पर कायस्थ संघ के परिवार में हर्ष व्याप्त है। तथा कायस्थ संघ के राष्ट्रीय संयोजक एच. एस. खरे, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश खरे, प्रदेश सचिव डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश प्रचार-प्रसार तथा संगठन सचिव उमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती अंजली श्रीवास्तव तथा प्रभाकर एवं अन्य पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी।