जमकर बारिश, आज और कल ओला गिरने की संभावना

Listen to this article

जमकर बारिश, आज और कल ओला गिरने की संभावना

रांची,  झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से ठंड लौटती हुई प्रतीत हो रही है। गुरुवार को भोर से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वर्षा के कारण कनकनी भी बढ़ी है। राजधानी रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर, खूंटी, सिमडेगा और धनबाद समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग, रांची के पूर्वानुमान का भरोसा करें तो आज और कल वर्षा के साथ ही ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।

तेज हवा के साथ हो रही बारिश, रात से है बिजली गुल

गढ़वा में गुरुवार की देर रात से जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं तेज हवा के कारण रात से ही बिजली गुल है। बेमौसम बरसात होने से फसलों को भारी नुकसान पुहंचा है। इसे लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रमना प्रखंड में ओलावृष्टि होने की सूचना है।

विज्ञापन बॉक्स