समस्त जनपदों की कार्य समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया

समस्त जनपदों की कार्य समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया

By   एडमिन

सत्य प्रकाश प्रान्तीय महामंत्री उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आज दिनांक 08/03/2020 को आस्था गेस्ट हाउस इंदिरा नगर कानपुर में संघ की बैठक हुई जिसमें समय से चुनाव न कराने,विभिन्न अनियमितताओं में लिप्त रहने तथा संघी दायित्वों के प्रति संवेदनशील ना रहने के कारण चित्रकूट मंडली संघ तथा इसके अंतर्गत समस्त जनपदों की कार्य समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया।मथुरा प्रसाद मिश्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर क्षेत्र चांदपुर जनपद चित्रकूट को मंडली एवं चित्रकूट का संयोजक तथा अरविंद कुमार कुशवाहा सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर क्षेत्र बिसंडा जनपद बांदा के सह-संयोजक नामित करते हुए उन्हें निर्देशित किया जाता है कि मंडल के अन्य जनपदों में तदर्थ समितियां गठित कर चुनाव प्रक्रिया अतिशीघ्र संपन्न कराएं।

इसी तरह उक्त आधार पर चित्रकूट जनपद की कार्यकारिणी को भंग करके जैनुल आबदीन प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहुतिया विकास क्षेत्र चित्रकूट एवं हर्ष त्रिपाठी प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुडा क्षेत्र मानिकपुर जनपद चित्रकूट को जनपद का संयोजक और सहसंयोजक क्रमशः नामित किया गया। मोहम्मद तुफैल सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकास क्षेत्र पहाड़ी एवं अर्जुन सिंह सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनिकपुर जनपद चित्रकूट का सदस्य नामित किया गया।नामित तदर्थं समितियों को संघ के बहलाज के अनुसार कार्य करते हुए अतिशीघ्र चुनाव कराने को कहा गया है।
बैठक का संयोजन योगेंद्र सिंह अध्यक्ष कानपुर नगर ने किया। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश मिश्र प्रान्तीय महामंत्री, संजय कुमार कनौजिया प्रान्तीय कोषाध्यक्ष,श्रीमती संतोष यादव प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुणेंद्र वर्मा प्रान्तीय मंत्री, आदित्य मिश्र प्रांतीय ऑडिटर, मोहम्मद मजहर, अब्दुल रशीद, विकास सिंह चंदेल, गजेंद्र सिंह, ब्रजेश वर्मा, बृजेंद्र सिंह के अतिरिक्त सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आरपीएस समाचार के सन्धर्भ क्या कहना चाहते है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close