बृहस्पतिवार27, फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व पञ्चाङ्ग

Listen to this article
रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

बृहस्पतिवार27, फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व पञ्चाङ्ग

इण्डिया के लिए फाल्गुन पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: चतुर्थी – 30:44 तक सूर्योदय: 06:49 सूर्यास्त: 18:19 नक्षत्र: रेवती – 25:08 तकयोग: शुभ – 10:28 सूर्य राशि: कुम्भ चन्द्र राशि: मीन – 25:08 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 10:40 – 11:26 15:13 – 15:59 वर्ज्य: 11:38 – 13:26 राहुकाल: 13:59 – 15:25 गुलिक काल: 09:43 – 11:09 यमगण्ड: 06:53 – 08:18 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:11 – 12:57 अमृत काल: 22:26 – 24:14 चन्द्रोदय: 08:59 चन्द्रास्त: 21:32 सूर्य नक्षत्र: शतभिषा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: फाल्गुन – अमांत फाल्गुन – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 तक प्रथम करण: वणिज – 17:28 तक द्वितीय करण: विष्टि – 30:44 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आप क्रोध के वशीभूत होकर कोई अनैतिक कार्य ना कर बैठे हैं जिसका खामियाजा भविष्य में आपको भुगतना पड़ सकता है पूजा-पाठ धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

वृषभ – आज वाहन खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदे लाभ मिलेगा लंबी यात्रा से परहेज करें अपने स्वास्थ का पूरी तरह से ध्यान रखें गर्मी की वजह से परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन– आज कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का मन बना रहे हो सुबह सूर्योदय से 2 घंटे के अंदर अपना कार्य प्रारंभ करें लाभ मिलेगा अपने परिवार के व्यक्तियों से सामंजस्य बनाकर रखें उत्तम होगा।

कर्क – आज काफी समय से सोचे हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है आपके पड़ोसी जो अभी तक आपसे विरोध मानते थे आज वह आपकी हेल्प कर सकते हैं।

सिंह– आज के दिन आपको बहुत दौड़ भाग करनी पड़ सकती हैं अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें किसी के बहकावे में आकर विवाद ना पैदा करें जिससे आपको परेशान होना पड़ जाए।

कन्या– आज महिला वर्ग को अपना धन संभाल के रखना होगा चोरी जा सकता है या खो सकता है या आपके हाथ का पैसा अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है सावधानी बनाए रखें

तुला – आज लंबी यात्रा करने का विचार बना रहे हो तो अपनी यात्रा रद रखें आदि आवश्यक हो तो कुछ पूर्ण का कार्य करने के पश्चात करें

वृश्चिक – आज राजनीतिक व्यक्तियों के लिए दिन विशेष महत्वपूर्ण कहा जा सकता है उन्हें गिफ्ट या उपहार मिलने के योग हैं व्यापारी वर्ग का दिन सामान्य रहेगा।

धनु – आज किसी कार्य में ज्यादा सोच विचार ना करें यदि कार्य करने का मन बना हो तो अवश्य अपना कार्य प्रारंभ कर दें कार्य में सफलता सुनिश्चित है पत्नी या किसी महिला से विवाद ना करें।

मकर – आज नशीले पदार्थों से पूर्ण सावधानी बनाए रखें नशीले पदार्थों के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है या धन हानि उठानी पड़ सकती है इसलिए पूर्ण सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रह सकता है । अपने रिश्तेदारों या मित्रों से मेलजोल बनाकर रखने की आवश्यकता है लापरवाही या विवाद की आवश्यकता नहीं है।

मीन– काफी समय पहले खोई वस्तु आज वापस मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य दोपहर के बाद डगमगा सकता है लापरवाही ना बरतें तुरंत उपचार ले ज्यादा बेहतर होगा।

विज्ञापन बॉक्स