भर्तियों के विवाद न्यायालयों में विचाराधीन होने के कारण बेरोजगार युवाओं का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा

Listen to this article

 

भर्तियों के विवाद न्यायालयों में विचाराधीन होने के कारण बेरोजगार युवाओं का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा 

रिपोर्ट- मोहित मिश्रा

उत्तर प्रदेश
प्रयागराज की चार भर्ती संस्थाओं की 11 प्रमुख भर्तियों में 159024 पदों पर चयन का युवाओं को इंतजार है। इनमें से ज्यादातर भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है जबकि कुछ की अभी शुरू ही नहीं हो सकी है। कुछ अन्य भर्तियों के विवाद न्यायालयों में विचाराधीन होने के कारण बेरोजगार युवाओं का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा है।
बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं की हालत यह हो गई है कि उनका पढ़ाई से ज्यादा समय न्यायालय में चल रही सुनवाई और भर्ती संस्थाओं के चक्कर लगाने में गुजर रहा है। कभी धरना देने के लिए जाते हैं तो कभी परिणाम कब आएगा या भर्ती कब तक शुरू होगी, इसकी जानकारी करने के लिए। घर वालों और रिश्तेदारों के ताने सुन इनका तनाव भी बढ़ रहा है। आलम यह है कि ताने से बचने के लिए कई युवा अब त्योहारों पर भी घर जाने से बचने लगे हैं।

लोक सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, बेसिक शिक्षा परिषद की इन 11 भर्तियों में शामिल लाखों आवेदकों की प्रदेश सरकार से बस यही मांग है कि लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा कर परिणाम घोषित किया जाए।

BSF भर्ती 2020: सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां

नए आयोग से युवाओं को उम्मीद
मार्च 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड तथा बेसिक शिक्षा परिषद को समाप्त कर नया आयोग बनाने की कवायद शुरू की थी। इस चक्कर में लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी। यहां तक की उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष समेत कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन लगभग एक साल बाद प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उसके बाद दोनों संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों की नए सिरे से नियुक्ति कर फरवरी 2018 से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। अब एक बार फिर सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इसके चलते उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में लगभग 50 हजार पदों पर चयन एक बार फिर अटक गया है। युवाओं को उम्मीद है कि आयोग के क्रियाशील होने के बाद इन पदों पर भर्तियां शुरू हो सकेंगी।

इंडियन ऑयल भर्ती 2020: 500 भर्तियां, 12वीं पास, ग्रेजुएट करें आवेदन

भर्तियों का अंक गणित
1. परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक भर्ती- 69000 पद (न्यायालय में विचाराधीन)
2. समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती-1170 पद (लंबित)
3. परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा अंशकालिक अनुदेशक भर्ती- 32022 पद (न्यायालय में विचाराधीन)
4. सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में शिक्षक-प्राचार्य भर्ती-39704 पद (शुरू होनी है)
5. सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती- 4300 पद (शुरू होनी है)
6. सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 373 पद (लंबित)
7. सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 3900 पद (शुरू होनी है)
8. सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य भर्ती-290 पद (लंबित)
9. परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षक भर्ती- 4000 पद (न्यायालय में विचाराधीन)
10. राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती- 3287 पद (लंबित)
11. संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय में रिक्त सहायक अध्यापकों की भर्ती-978 पद (शुरू होनी है)
कुल योग 159024

आज से होगी भर्तियों की पड़ताल आज से लोक सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड तथा बेसिक शिक्षा परिषद की लंबित भर्तियों की पड़ताल शुरू कर रहा है। इस क्रम में आज परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक की भर्ती की पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स