पूर्व में एक धार्मिक स्थल से मूर्ति तोड़े जाने के बाद पूरे बिधि बिधान के साथ•••

Listen to this article

 

पूर्व में एक धार्मिक स्थल से मूर्ति तोड़े जाने के बाद पूरे बिधि बिधान के साथ•••

 

                       बांगरमऊ उन्नाव

रिपोर्ट-मोहित मिश्रा

पूर्व में एक धार्मिक स्थल से मूर्ति तोड़े जाने के बाद पूरे बिधि बिधान के साथ नियत जगह पर पूरे धार्मिक अनुष्ठानो के उपरांत नई प्रतिमा की स्थापना करा दी गयी।जिसमे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो द्वारा भाग लिया गया।
गौरतलब हो बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवल में बीते वुधवार की रात अराजक तत्वों द्वारा गांव के मानशिला मंदिर के चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग को तोड़ दिया था। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। घटनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अक्षत वर्मा ने ग्राम प्रधान रामेश्वर कुशवाहा को नया शिवलिंग लाकर स्थापित करने के आदेश दिये थे।आज सोमवार को सुबह ग्राम प्रधान रामेश्वर कुशवाहा के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो क्षेत्र नानामऊ गंगा घाट पर शिवलिंग का जलाभिषेक कर बोधेश्वर मंदिर होते हुए पुनः शोभायात्रा मानशिला मंदिर पहुंची। जहां आचार्य मंगल प्रसाद मिश्र व आचार्य हरिओम मिश्र द्वारा पूरे विधिविधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर शिवलिंग की स्थापना की गई। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्त गणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, अमरेश पटेल, देवेंद्र सिंह, विनोद कटियार, सरोज कटियार, राजमोहन, रामसजीवन यादव, संदीप कटियार, प्रवीण कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, मनीष राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन बॉक्स