आज का पंचांग


शुक्रवार 02 जून, 2023 का पञ्चाङ्ग,

विक्रम सम्वत : 2080 नल
शक सम्वत : 1945 शोभकृत्
ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी – दोपहर12:48 तक
सूर्योदय : प्रातः 05:24पर होगा
सूर्यास्त शाम को 07:15पर होगा
नक्षत्र :स्वाती – प्रातः06:53 तक
योग : परिघ -शाम 05:10 तक
सूर्य : वृभ राशि मे विराजमान रहेंगे
चन्द्र तुला राशि मे विराजमान रहेंगे
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त :प्रातः 04:02 से प्रातः 04:43 तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या प्रातः 04:23 से प्रात। 05:25तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त प्रातः 10:35 से 12:19 तक इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे और निर्विघ्न संपन्न होगा
अशुभ समय
राहुकाल प्रातः 02: 03 से03:47तक
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

जानते हैं आज का संपूर्ण राशिफल

मेष- आज कामकाज की गति बनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा।

वृषभ-आज पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है।सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावलेपन में कोई काम न करें।

मिथुन-आज कानूनी अड़चन दूर होगी।
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं। विवाद से बचे।

कर्क -आज वाणी पर नियंत्रण रखें।
संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रह सकता।

सिंह -आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कन्या-आज भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

तुला-आज धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक – आज लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा।शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

धनु-आज रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी।

मकर – आज फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी। कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ – आज सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं।

मीन -आज संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचने का प्रयास करें। बेहतर होगा।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आरपीएस समाचार के सन्धर्भ क्या कहना चाहते है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close