आज का पंचांग


बृहस्पतिवार,16 मार्च  2023 का पञ्चाङ्ग,

विक्रम सम्वत : 2079 राक्षस
शक सम्वत : 1944 शुभकृत्
चैत्र, कृष्ण पक्ष,: तिथि  नवमी – 04:39 पी एम तक
सूर्योदय : 06:30 ए एम
सूर्यास्त : 06:30 पी एम
नक्षत्र : पूर्वाषाढा – 04:47 ए एम, मार्च 17 तक
योग : व्यतीपात – 10:07 ए एम तक
सूर्य राशि :  मीन  विराजमान रहेंगे
चन्द्र  धनु  राशि  मे विराजमान रहेंगे
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त : 04:54 ए एम से 05:42 ए एम
प्रातः सन्ध्या : 05:18 ए एम से 06:30 ए एम
अभिजित मुहूर्त : 12:06 पी एम से 12:54 पी एम
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विध्नं सम्पन्न होगा
अशुभ समय
राहुकाल : 02:00 पी एम से 03:30 पी एम
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस  समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें
जानते हैं आज का संपूर्ण राशिफल

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर  रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होग व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे प्यार करने वाले लोगों को आज सफलता मिलेगी

वृषभ – आज वाहन खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदे लाभ मिलेगा लंबी यात्रा से परहेज करें अपने स्वास्थ का पूरी तरह से ध्यान रखें सर्दी की वजह से अधिक परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन– आज कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का मन बना रहे हो सुबह सूर्योदय से 3 घंटे के अंदर अपना कार्य प्रारंभ करें लाभ मिलेगा अपने परिवार के व्यक्तियों से सामंजस्य बनाकर रखें उत्तम होगा। साथ ही क्रोध पर भी
नियंत्रण रखें।

कर्क – आज काफी समय से सोचे हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है आपके पड़ोसी जो अभी तक आपसे विरोध मानते थे आज वह आपकी मदद कर सकते हैं।

सिंह– आज आप क्रोध के वशीभूत होकर कोई अनैतिक कार्य ना कर बैठे हैं जिसका खामियाजा भविष्य में आपको भुगतना पड़ सकता है पूजा-पाठ धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। बेहतर होगा।

कन्या– आज महिला वर्ग को अपना धन संभाल के रखना होगा चोरी जा सकता है या खो सकता है या आपके हाथ का पैसा अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है सावधानी बनाए रखें ।

तुला – आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी,  पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है।

वृश्चिक -आज के दिन आपको बहुत दौड़ भाग करनी पड़ सकती हैं अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें किसी के बहकावे में आकर विवाद ना पैदा करें जिससे आपको परेशान होना पड़े।

धनु – आज आप शारीरिक तथा मानिसक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगिलक प्रसंग में उपिस्थत रहने का अवसर आ सकता है।

मकर –  आज आपको संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह हैं। आरोग्य के संबंध में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें।

कुंभ – आज आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन के लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।प्यार करने वाले लोगों को आज दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

मीन – आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा लेकिन मध्याह्न के बाद झगड़े का वातावरण बन सकता है।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आरपीएस समाचार के सन्धर्भ क्या कहना चाहते है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close