श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के अंतर्गत 68 करोड़ 11 लाख से एक से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गई प्रदान।

Listen to this article

 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के अंतर्गत 68 करोड़ 11 लाख से एक से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गई प्रदान।

लखनऊ:30 नवंबर 2022।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022- 23 मे सी जी एफ मद मे प्रथम किस्त केंद्राश की धनराशि 40 करोड़ 87 लाख के संगत राज्यांश रु० 27 करोड़ 24 लाख 66हजार 667 अर्थात कुल धनराशि रु० 68 करोड़ 11 लाख 66 हजार 667 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप ही करना सुनिश्चित करें।

 

विज्ञापन बॉक्स