जनता दर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आये तमाम लोगों की शिकायतों को सुन उपमुख्यमंत्री ने त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश।

 

जनता दर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आये तमाम लोगों की शिकायतों को सुन उपमुख्यमंत्री ने त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश।

उपमुख्यमंत्री समस्याओं के निस्तारण का दिलाया विश्वास।

लखनऊः 23 नवम्बर 2022।
उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सर्किट हाउस प्रयागराज मे विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं।
जनता दर्शन में आये तमाम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं एवं प्रार्थना पत्र भी लिये, साथ ही कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों से वार्ता भी की। उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा, सबकी समस्याओं का समुचित समाधान कराया जायेगा।

 

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आरपीएस समाचार के सन्धर्भ क्या कहना चाहते है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close