शुक्रवार, 04 नवम्बर, 2022 का पञ्चाङ्ग

Listen to this article

शुक्रवार, 04 नवम्बर, 2022 का पञ्चाङ्ग,

विक्रम सम्वत : 2079 राक्षस
शक सम्वत : 1944 शुभकृत्
कार्तिक, शुक्ल पक्ष  एकादशी तिथि शाम06:08 तक ततपश्चात  द्वादशी तिथि प्रारम्भ हो जायेगी
सूर्योदय सुबह 06:35 पर होगा
सूर्यास्त शाम 05:34 पर होगा
नक्षत्र :  पूर्व भाद्रपद – रात्रि 12:12 तक  ततपश्चात  उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ हो जायेगा
योग :  व्याघात -रात्रि 03:16  तक  ततपश्चात
हर्षण योग प्रारम्भ हो जाएगा
सूर्य तुला राशि मे विराजमान रहेंगे
चन्द्र  कुम्भ  राशि मे विराजमान रहेंगे
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 04:51 से 05:43 तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या प्रातः 05:17 से 06:35 तक
अभिजित मुहूर्त अभिजित मुहूर्त : प्रातः11:42  से 12:26 तक इस समय कोई शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विघ्न संपन्न होगा
अशुभ समय
राहुकाल प्रातः10:42 से 12:04 तक
रहेगा।
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस  समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें।

मेष-आज किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। पूरे दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाना पड़ सकता है। आगे बड़ा लाभ भी हो सकता है।

वृषभ – आज दोपहर के बाद  उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।

मिथुन – आज आप रचनात्‍मकता के साथ किसी विशेष कार्य को अंजाम दे सकते हैं। दिन काफी रचनात्मक है।  जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिल सकता। नई योजनाएं भी दिमाग में आ सकती।

कर्क-आज समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी।शाम तक व्‍यापार में कोई विशेष डील कर सकते हैं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग है। भौतिक विकास का योग भी है।

सिंह – आज वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डाल सकते है। वैसे तो दिन काफी व्यस्त रहने का है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा रहेगा।

कन्या – आज भाग्य के भरोसे पर बैठे न रहे। आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें।  रात्रि के समय, स्थिति में  सुधार होता दिखेगा।

तुला– आज अधूरे काम निपट सकते है। महत्वपूर्ण चर्चाएं भी हो सकती। दिन सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। व्यवसाय में सहयोगी आपका सहयोग करेंगे।

वृश्चिक – आज काम में नई जान आ सकती है।धन की हालात आज काफी मजबूत रहेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकते हो तो आगे चलकर लाभ होगा।

धनु– आज व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर रहेगा। दिन लाभकारक रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता समझे।

मकर-आज कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।  दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचा सकता। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुंभ-आज  व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा।अपने स्वास्थ्य के प्रति  दिन सावधानी बरतने का है।  जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें।

मीन – आज नए प्रॉजेक्ट पर  कुछ काम शुरू हो सकता है। दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझेंगे। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

विज्ञापन बॉक्स