
मातारानी के दर्शन कर लौट रहे थे लोग, हादसे ने ली 26 की जान; पढ़ें हादसे से जुड़े 10 अपडेट
मातारानी के दर्शन कर लौट रहे थे लोग, हादसे ने ली 26 की जान; पढ़ें हादसे से जुड़े 10 अपडेट

कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत होने की खबर है। हदासा ट्रैक्टर-टॉली के बेकाबू होने की वजह हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। जान गंवाने वालों में 14 बच्चे और 13 महिलाएं बताईं जा रही हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग उन्नाव जिले में स्थित मां चंद्रिका देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने शोक जताया है।
इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं। वहीं, डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं।
मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।
पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए पीएम राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया
उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। -रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रकट किया शोक
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद व हृदय को व्यथित करने वाला है। स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार देने में जुटा है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। -गृहमंत्री अमित शाह
राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू