रविवार,2 अक्टूबर, 2022 का पञ्चाङ्ग,

रविवार,2 अक्टूबर, 2022 का पञ्चाङ्ग,

विक्रम सम्वत : 2079 राक्षस
शक सम्वत : 1944 शुभकृत्
आश्विन, शुक्ल पक्ष, सप्तमी,है जो शाम 06:47 तक रहेगी ततपश्चात अष्टमी तिथि
प्रारम्भ हो जाएगी
सूर्योदय प्रातः: 06:14 पर होगा
सूर्यास्त शाम 06:06 पर होगा
नक्षत्र : मूल है जो रात्रि 01:53 तक रहेगा तक पूर्वाषाढा नक्षत्र प्रारम्भ हो जायेगा
योग : सौभाग्य है जो शाम 05:14 तक रहेगा ततपश्चात शोभन योग प्रारम्भ हो जायेगा
सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे
चन्द्र धनु। राशि में विराजमान रहेंगे
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः: 04:37 से 05:26 तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या :प्रातः 05:02 से 06:14 तक
रहेगा
यह पूजन के लिये शुभ समय माना जाता है

अभिजित मुहूर्त का समय प्रात 11:47 से 12:34 तक रहेगा
इस समय जो भी शुभ कार्य प्रारंभ करेगें
वह निर्विध्न सम्पन्न होगा

गण्ड मूल : का समय प्रातः06:14 से 01:53
तक रहेगा
अशुभ समय
राहुकाल : 04:37 पी एम से 06:06 पी एम

इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ ना करें हट बस यदि कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आएगी हो सकता है आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें

मेष -आज आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की समस्या रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ– आज मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मिथुन – आज बातचीत में संयम रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में अशान्ति रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क – आज आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। सन्तान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह -आज मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्‍या – आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

तुला -आज आत्मसंयत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक -आज वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु – आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मकर – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ -आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन – आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदरी मिल सकती है।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आरपीएस समाचार के सन्धर्भ क्या कहना चाहते है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close