बुधवार,21 सितम्बर, 2022 का पञ्चाङ्ग,

Listen to this article

बुधवार,21 सितम्बर, 2022 का पञ्चाङ्ग,

विक्रम सम्वत : 2079 राक्षस शक सम्वत : 1944 शुभकृत्
आश्विन,कृष्ण पक्ष,एकादशी तिथि है जो रात्रि 11:34 तक रहेगी ततपश्चात द्वादशी तिथि प्रारभ हो जायेगी
सूर्योदय प्रातः06:09 पर होगा ,सूर्यास्त : शाम को06:19 पर होगा
पुष्य नक्षत्र है जो रात्रि 11:47 तक रहेगा ततपश्चात अश्लेशा नक्षत्र प्रारभ हो जायेगा
परिघ। योग है जो प्रातः 09:13 तक रहेगा ततपश्चात शिव योग प्रारंभ हो जायेगा
सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेगें
चन्द्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेगें
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:34 से 05:22 रहेगा।
प्रातः सन्ध्या :का समय प्रातः 04:58 से 06:09 रहेगा यह पूजन के लिए शुभ समय है
अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
अशुभ समय
राहुकाल का समय दोपहर 12:14 से 01:45 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ ना करें हट बस यदि कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आएंगी हो सकता है कि आपका कार्य सफल भी न हो इसलिए समय को ताले शुभ समय का इंतजार करें
गण्ड मूल का समय है रात्रि 11:47 से प्रातः 06:09 तक, सितम्बर 22 को

मेष
आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लेकिन आप उन्हें पूरा करने में सक्षम होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में काम की तारीफ होगी। परिवार के संबंधियों से चर्चा सकारात्मक रहेगी।
वृषभ
आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने के योग हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आपके संबंध बेहतर होंगे। उनसे आपको कोई बड़ा सुख प्राप्त होगा।

मिथुन
आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना का कारण बन सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल होगा। दूसरों को यह बताने में जल्दबाजी न करें कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। बहस करने से बचें।

कर्क
आप अपने मन की बात अपने परिवार के किसी सदस्य से कह सकते हैं। इस समय आप अपनी सूझबूझ से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। अकारण बातों में न उलझें। यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप में से कुछ लोग पर्वतीय यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह
आज परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े का सहयोग प्राप्त होगा। मन में राहत महसूस होगी।

कन्या
आज चाहे कितनी भी मजबूरी क्यों न हो, कोई भी नकारात्मक निर्णय न लें। परिवार को समय देना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून लेकर आएगा।

तुला
आज आप भावनात्मक रूप से परेशान चल रहे हैं। परिवार में कलह बढ़ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। आपको इस संबंध में अच्छे कदम उठाने चाहिए। आपकी माता की तबीयत खराब हो सकती है। आपकी माता की तबीयत खराब हो सकती है।

वृश्चिक
आज आपको परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के पुस्तक विक्रेता के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

धनु
आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। खुशी से समय व्यतीत होगा। अगर कोई समस्या है तो शांति से बातचीत कर उसका समाधान करें। लोगों के सामने आपकी अच्छी छवि बनेगी।

मकर
आज आप अपने ख़र्चों से परेशान रहेंगे। आपकी गलत जानकारी आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। काम में अनुशासित रहने की बहुत जरूरत है। मानसिक शांति के लिए आप अपना सकारात्मक नजरिया अपनाएं। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जो आपके दिन को बेहतर बना देगा।

कुंभ
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं भी जा सकते हैं। पिता की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन
आज का समय मिलाजुला प्रभाव देता है। तरक्की और मान सम्मान पाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप धर्मी और आदर्शवादी बनेंगे। संघर्ष की स्थिति में विजयी होंगे। किसी भी तरह की भावनाओं में न आएं

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क।

विज्ञापन बॉक्स