उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद सीतापुर के ग्राम बरमी मे अमृत सरोवर का किया निरीक्षण ।

 

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद सीतापुर के ग्राम बरमी मे अमृत सरोवर का किया निरीक्षण ।

अमृत सरोवर पर्यटन केंद्र के रूप मे विकसित किए जाएं।

वृक्ष धरा के आभूषण हैं, अधिक से अधिक किया जाय वृक्षारोपण।
 केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ:6अगस्त 2022।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सीतापुर के विकास खण्ड मिश्रिख के ग्राम पंचायत बरमी, सीतापुर में मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण कर कार्यरत महिला कामगारों से केंद्रीय व प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर संवाद किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत बरमी के वृक्षारोपण किया अमृत सरोवर, गौशाला एवं महर्षि बाल्मीकि वाटिका का निरीक्षण किया। श्रमिकों व ग्रामीणों से वार्ता की। उनकी समस्याये सुनी, सुझाव लिये। कहा कि श्रमिकों का नियमानुसार श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराया जाय।
उन्होंने यहां पर वृक्षारोपण करते हुते वृक्षों की महत्ता वह महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने की अपील की।
श्री मौर्य ने विकासखंड मिश्रिख स्थित ग्राम पंचायत बरमी में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं से इन सभी उत्पादों पर संवाद किया कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को पहचान मिलेगी एवं उन्हें बाजार व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने समूहों का उत्साहवर्धन करते हुये उनके उत्पाद की विपणन व्यवस्था सुदृढ़ कराने का विश्वास दिलाया।

इससे पूर्व श्री मौर्य ने पवित्र नैमिषारण्य धाम में पूजा अर्चना की, शक्तिपीठ माता ललिता देवी जी दर्शन किया। नैमिषारण्य में श्री चक्रतीर्थ एवं श्री दक्षिणेश्वर हनुमान जी महाराज जी तथा देवदेवेश्वर महादेव जी का दर्शन एवं पूजन भी किया ।

 

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आरपीएस समाचार के सन्धर्भ क्या कहना चाहते है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close