गुरुवार 28 अक्टूबर 2021 का पंचांग

Listen to this article

गुरुवार 28 अक्टूबर 2021 का पंचांग

विक्रम संवत – 2078, आनंदशक सम्वत – 1943, प्लव
सूर्य दक्षिणायन अयन
शरद ऋतु, कार्तिक मास,कृष्ण पक्ष,सप्तमी तिथि है।जो दोपहर 12:बजकर 49 मिनट तक रहेगी तदुपरांत अष्टमी तिथि प्रारम्भ हो जाएगी
पुनर्वसु नक्षत्र है जो प्रात: 09:बजकर42 तक तक रहेगा तदुपरांत पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हो जायेगा,साध्य योग है।

सूर्योदय प्रात: 06बजकर30 पर होगा
सूर्यास्त सायं 05बजकर 39 पर होगा
सूर्य तुला राशि मे विराजमान रहेगे,चंद्रमा कर्क राशि में
अशुभ समय
राहु काल हैं। दोपहर 01बजकर 28 से 02 बजकर52 बजे तक रहेगा इस समय कोई शुभ कार्य प्रारंभ न करें।
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त है। प्रात: 11बजकर42मिनट से 12बजकर:27 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेगें वह शुभ होगा।

मेष राशि आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी और सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की भी मिल सकती है। स्वभाव में उग्रता के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन राशि :- आज के दिन विविध क्षेत्रों से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेना लाभदायक रहेगा और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के साथ ही परिवर्तन होने की भी संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में कमी और खर्चों में वृद्धि रहने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि, अधिक परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। साथी-कर्मचारी आपको सहयोग देंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना रहेगी। अधिक मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन शारीरिक शिथिलता से मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। नये कार्य का शुभारंभ करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी-व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय और घर में शांति व आनंद का वातावरण रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी, लेकिन आय से अधिक खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। नये कार्यों की शुरुआत न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचार परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्या हो सकती है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। बिना सोचे नए कार्यों की शुरुआत न करें और निवेश करने से बचें। बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सामना करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन दुविधाओं में उलझा रह सकता है। नए कार्यों की शुरुआत करना ठीक नहीं रहेगा, अन्यता नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

विज्ञापन बॉक्स