उत्तर प्रदेश फतेहपुर नकली नोट का कारोबार करने वालों का पर्दाफाश ,चारों सदस्य उन्नाव जिले के।

Listen to this article

उत्तर प्रदेश फतेहपुर नकली नोट का कारोबार करने वालों का पर्दाफाश ,चारों सदस्य उन्नाव जिले के।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर आज दिनांक 26 अक्टूबर को जिले की पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। 11लाख के नकली नोटों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से 11लाख रुपए के नकली नोट के अलावा तीन मोबाइल फोन एक तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए गैंग के सभी सदस्य उन्नाव जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस गैंग के सदस्यों को लोधी गंज बाईपास से उस समय गिरफ्तार किया जब वे सीधे साधे लोगों को झांसा देकर असली नोट के बदले नकली नोट बदलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने नकली नोट बनाने के कारोबार में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें केतन शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी कुसुंबी थाना,अजगैन , उन्नाव,इसरार अहमद पुत्र मुन्ना अहमद महनीपुर थाना गंगा घाट,उन्नाव, विनोद सिंह पुत्र अज्ञात निवासी शुक्लागंज थाना गंगा पार, इरफान शाह पुत्र फरियाद अली थाना गंगाघाट,उन्नाव को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सरगना विनोद सिंह के ही इशारे पर इस पूरे गैंग का संचालन किया जा रहा था। नकली नोट बनाने के कारोबार में लगे यह लोग बैंक और एटीएम से रुपए निकालने वाले लोगों पर नजर रखते थे और उनको रुपए दोगुना करने का झांसा देकर असली नोट के बदले नकली दुगुना नोट पकड़ा दिया करते थे। इसके द्वारा ठगे गए लोगों को जब तक सच्चाई का पता चलता तब तक यह लोग मौके से फरार हो जाया करते थे। इस मामले में सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकली नोट बनाने का काम करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से पांच रुपये और 500रुपये की मिलाकर 45 गड़िडयां कुल 11लाख रुपए बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय को रवाना किया है।

विज्ञापन बॉक्स