भगवान राम के राज्याभिषेक लीला का किया गया मंचन

Listen to this article

 

भगवान राम के राज्याभिषेक लीला का किया गया मंचन

उन्नाव।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

चौदह वर्ष की वनवास अवधि पूरी कर भगवान राम अयोध्या लौटे तो अयोध्या में उनके स्वागत में फूलों की वर्षा होने लगी। अयोध्या वासियों ने आरती उतार कर भगवान राम की पूजा आराधना की और उन्हें राजगद्दी पर राजा के रूप में देखकर सभी हर्षित हो गए।
यह नजारा है उन्नाव जनपद की नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में रघुवंश बाजपेई रामलीला कमेटी के बैनर तले हो रहे रामलीला कार्यक्रमों के अंतिम दिवस का जहाँ भगवान राम और भरत के मिलन की लीला का छोटे-छोटे बच्चों द्वारा राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान आदि का अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। नगर के नेहरू नगर में अयोध्या बने स्थल पर भगवान राम भरत शत्रुघ्न के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया और लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ सभी भाइयों की पूजा आराधना की। कार्यक्रम के आयोजक कार्यकर्ता उमाशंकर बाजपेई एवं राधेश्याम बाजपेई ने आए हुए सभी दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन बॉक्स