बृहस्पतिवार, 14अक्टूबर , 2021 का पञ्चाङ्ग, व राशिफल

Listen to this article

बृहस्पतिवार, 14अक्टूबर , 2021 का पञ्चाङ्ग, व राशिफल

विक्रम सम्वत : 2078 आनन्द शक सम्वत : 1943 प्लव
आश्विन, शुक्ल पक्ष तिथि : नवमी – 06:52 पी एम तक दशमी

सूर्योदय : 06:21 ए एम सूर्यास्त : 05:52 पी एम

नक्षत्र : उत्तराषाढा – 09:36 ए एम तक श्रवण

योग : धृति – 01:46 ए एम, अक्टूबर 15 तक शूल

सूर्य राशि : कन्या ,चन्द्र राशि : मकर

अशुभ समय
राहुकाल : 01:33 पी एम से 03:00 पी एम

शुभ समय
अभिजित मुहूर्त : 11:44 ए एम से 12:30 पी एम

रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

  1. मेष– आज आपको राजनीतिक व्यक्तियों से पूरी तरह से सावधान रहने की आवश्यकता है । किसी समस्या में फंस सकते हो आज स्वयं के विवेक से काम ले किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम उठाना महंगा पड़ सकता है।
  2. वृषभ-आज ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन खिन्न हो सकता है।
  3. मिथुन-आज सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ मिल सकता है और उनके पीछे पैसे भी खर्च करने का योग है।
  4. कर्क– आज काफी दिनों से रुके हुए कार्यों में सुधार होता नजर आएगा । महिला वर्ग के लिए आज का दिन विशेष महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। किसी तरह का गिफ्ट या उपहार मिल सकता है। अपनी संतानों से मनमुटाव की संभावना है।
  5. सिंह– आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।
  6. कन्या– आज के दिन आप कोई भी नया कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। दिन आपके लिए उत्तम कहा जा सकता है ।आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। निजी कार्यों के पीछे अधिक मात्रा में धन खर्च होने का योग दिख रहा है।
  7. तुला – काफी दिनों से सोचें हुए कार्यों में सफलता मिलने के पूर्ण योग दिख रहे हैं। नौकरी पेसे वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से सहानुभूति प्राप्त होगी बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अपने सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा अपने कार्य में स्वयं ध्यान देने की आवश्यकता समझें।
  8. वृश्चिक – आज  आपके  सभी      कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।
  9. धनु-आज  भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
  10. मकर– आज खर्च अधिक होने के योग दिख रहे है। मित्रों और स्‍वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, दोपहर के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्‍याल रखें।
  11. कुंभ– आज आय में वृद्धि होने के योग दिख रहे हैं। आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
  12. मीन– आज स्वास्थ्य को संभालने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन माना जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स