सोमवार, 16नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग

Listen to this article
ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

सोमवार, 16नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग ,

इण्डिया के लिए कार्तिक पक्ष: शुक्ल पक्षतिथि: प्रतिपदा – 07:06 तक क्षय तिथि: द्वितीया – 27:56 तक सूर्योदय: 06:45 सूर्यास्त: 17:27 नक्षत्र: अनुराधा – 14:37 तक योग: अतिगण्ड – 19:11 तक सूर्य राशि: तुला – 07:10 तक चन्द्र राशि: वृश्चिक,अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:27 – 13:09 14:34 – 15:16 वर्ज्य: 19:41 – 21:08 राहुकाल: 08:08 – 09:27 गुलिक काल: 13:25 – 14:44 यमगण्ड: 10:47 – 12:06 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:45 – 12:27 अमृत काल: 28:23 – 29:50 चन्द्रोदय: 07:45 चन्द्रास्त: 18:34 सूर्य नक्षत्र: विशाखा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: कार्तिक – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2077 प्रथम करण: बव – 07:06 तक द्वितीय करण: बालव – 17:28 तक क्षय करण: कौलव – 27:56 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखें

बृषभ– आज पति पत्नी के बीच अधिक मात्रा में कलह हो सकती है। संयम बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को ज्यादा धन उधार देना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। या किसी की जमानत लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है

मिथुन -आज महिलाएं अपना आभूषण संभाल कर रखें चोरी जा सकता है। या खो सकता है। मायके पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पड़ोसी महिला से विवाद की संभावनाएं प्रबल हैं चलना संभल कर दाहिने पैर में चोट लगने के लक्षण दिख रहे हैं।

कर्क – आज आपको मित्रों की वजह से किसी अनावश्यक झंझट में फसना पड़ सकता है। अपना पूरी तरह से ख्याल रखें स्वास्थ्य खराब होने के योग दिख रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है या फिर धन भी खर्च हो सकता है लंबी यात्राओं के योग भी दिख रहे हैं

सिंह – आज आपका दिन शुभ फलदाई कहां जा सकता है। सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी बीमार व्यक्तियों का स्वास्थ्य लाभ होगा । रुके हुए कार्यों में रुकावट समाप्त होंगी अपना कार्य स्वयं पर निर्भर रखें बेहतर होगा। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग ना करें चोट लगने की संभावना है।

कन्या – आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें चोट लग सकती सावधानी बरते।

तुला – आज विरोधी परास्त होंगे। माता पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ध्यान देने की जरूरत समझें पत्नी या संतान के कारण पड़ोसियों से विवाद की संभावनाएं हैं ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग दिख रहे हैं।

वृश्चिक – आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप बहुत अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी किसी का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

धनु– -आज आप जहरीले जीवो से पूरी सावधानी बनाए रखें भरे हुए जल में डूबने की आशंका है भरे हुए जल में सोच समझकर प्रवेश करें। किसी अजनबी से दोस्ती करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

मकर– आज का दिन आपका कठिनाइयों भरा रह सकता है । विवाद करने से आपका दिन काफी बिगड़ सकता है। इसलिए आज आपको किसी से विवाद नहीं करना है। लोहे की वस्तुएं खरीदने का इरादा हो तो अवश्य खरीदे लाभ होगा।

कुंभ – आज लंबी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद होगीं। लोहे की वस्तुएं खरीदना हितकर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी बीमारियों में धन खर्च हो सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी संयम से काम लेना हितकर होगा।

मीन -आज व्यवसायिक व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम कहा जा सकता है। अपने भेदों को गुप्त रखें कोई नई वस्तु खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदें । लाभ होगा क्रोध पर नियंत्रण रखना ही फायदेमंद होगा किसी को फ्री में सलाह देना महंगा पड़ सकता है ।

विज्ञापन बॉक्स